मां बनने के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के 6 बड़े कारण

मां बनने के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने के 6 बड़े कारण

सेहतराग टीम

एक औरत के लिए दुनिया में सबसे बड़ा सुख उसका मां बनना माना जाता है। मां बनने के बाद उसके जीवन में कई तरह के बदलाव भी आते हैं। यहीं नहीं जीवन के साथ-साथ उसके शरीर में भी कई तरीके के बदलाव आते हैं। हालांकि ये बदलाव महिला के प्रेग्नेंसी के शुरूआती दौर से ही आने शुरू हो जाते हैं, जो कि प्राकृतिक होते हैं। लेकिन मां बनने या डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि मोटापा। अमूमन 10 में से 6 महिलाएं मां बनने के मोटी हो जाती हैं। हालांकि वह वजन कम करने के लिए काफी कोशिश भी करती हैं लेकिन परिणाम कुछ खास नहीं मिलता है।

पढ़ें- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कैसे और कितना पोषण लेना चाहिए?

आप खुद जानें कि आप वजन कम क्यों नहीं कर पाती हैं?

  • अक्सर डिलीवरी या मां बनने के बाद वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण आपके खान-पान की गलत तरीका है। असमय खाना या जरूरत से ज्यादा खा लेना वाज बढ़ने का मुख्य कारण होता है। इसलिए वजन कम करने के लिए समय पर खाएं और व्यवस्थित तरीके से खाएं। अपनी की रोज की डाइट में जरूरी फल व सब्जियों को शामिल करें।
  • मां बनने के बाद अमूमन हर महिला का शरीर थोड़ा कमजोर हो जाता है। इस कारण वह कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करती हैं और न ही कोई खास ध्यान देती हैं। जो वजन बढ़ने का कारण बन जाता है।
  • मां बनने के बाद हाइपोथायरॉइड बीमारी का होना भी वजन बढ़ने का कारण होता है।
  • अक्सर मां बनने के बाद कुछ महिलाएं तनाव का शिकार भी हो जाती हैं जो कि वजन बढ़ने का एक कारण है।
  • मां बनने के बाद पीरियड्स अनियमित हो जाएं तो वजन बढ़ने लगता है।
  • जिन महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी होती है वह भी मोटापे का शिकार हो जाती हैं।

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खाने चाहिए ये फल, ताकि बच्चा पैदा हो हष्ट-पुष्ट

अगर आप मोटापे या वजन को कम करना चाहती हैं तो इन बातों का ध्यान रखें

  • सबसे पहले डिलीवरी के बाद बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं। दरअसल स्तनपान कराने के दौरान महिला का शरीर करीब 500 कैलोरी खर्च करता है। जो वजन करने में मदद करता है।
  • डिलीवरी के बाद हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इसके लिए आप पेट कम करने वाली आसान सी एक्सरसाइज कर सकती हैं। जैसे कि अनुलोम-विलोम, उठक-बैठक, पेट के निचले हिस्से की एक्सरसाइज आदि।
  • रोज कम से कम 7 से 8 तक सोएं। बिल्कुल स्ट्रेस न लें।
  • अपनी रोजाना की डाइट में कुछ बदलाव करें। फाइबर व प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें। डाइट में दलिया, हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध, दही, सूखे मेवे, अंडा व मांस-मछली खाएं। खून की मात्रा बढ़ाने के लिए आयरन व फोलिक एसिड से भरपूर भोजन जैसे पालक, मेथी, अंजीर आदि खाएं।

पढ़ें- गर्भवस्था के दौरान लें पोषण भरी खुराक, इस बड़ी समस्या से बचेगा होने वाला बच्चा

क्या नहीं खाना चाहिए?

  • तली, खट्टी और मसालेदार चीजों से दूर रहें।
  • कोल्ड ड्रिंक वैगरह न पिएं।
  • गैस बनाने वाली चीजें न खाएं।
  • धूम्रपान, शराब का सेवन न करें।         

 

इसे भी पढ़ें-

PCOS की शिकार महिलाओं के लिए कुछ जरूरी जानकारी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।